बिक्रमगंज में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई ईद-उल-अजहा, मस्जिदों-ईदगाहों में अदा की गई नमाज


_ईद-उल-अजहा – त्याग, बलिदान और भाईचारे का पैगाम_  


रोहतास।बिक्रमगंज नगर क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे।  


*नमाज का समय-सारिणी:*  

बिक्रमगंज निवासी मो. आदिल खान के अनुसार –  

- वारसी मदरसा: सुबह 6:30 बजे  

- आमना मस्जिद: 6:45 बजे  

- मुख्य ईदगाह: 7:00 बजे  

- स्टेशन मस्जिद: पहली नमाज 7:15 बजे, दूसरी 8:00 बजे  

- जामा मस्जिद, धनगाई मस्जिद: 7:00 बजे  

- कश्मीरी मस्जिद: 6:45 बजे  

- रिजवानुल कुरैश मस्जिद: 6:30 बजे  


अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।  


पर्व का महत्व


ईद-उल-अजहा इस्लाम का प्रमुख त्योहार है, जो त्याग और अल्लाह की राह में समर्पण का प्रतीक है। हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की अटूट आस्था की याद में मुस्लिम समुदाय कुर्बानी देता है।  


प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की थी, जिसका असर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास के माहौल में दिखा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट