वाहन चेकिंग के दौरान युवक से मारपीट का आरोप, सिर फटा

रामगढ़ रेफरल में भर्ती, सिर में लगे तीन टांके; डीएसपी बोले- दोषी पर कार्रवाई होगी


ब्यूरो चीफ संदिप कुमार के साथ रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट


कैमूर:-- जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के चण्डेश चौक से कलानी रोड स्थित गोरिया नदी पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर तीन युवकों के साथ मारपीट का आरोप लगा है। हमले में एक युवक का सिर फट गया। उसे रामगढ़ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है

घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे की है। पटखवलिया, पोस्ट बगाड़ी निवासी हिमांशु कुमार, दीपक कुमार व एक अन्य युवक बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि डीएल चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने युवकों से मारपीट की और लाठी से हमला कर दिया हमले में हिमांशु कुमार का सिर फट गया। परिजन उसे रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सिर में तीन टांके लगाए। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है‌।


घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं

मोहनिया डीएसपी ने बताया कि रविवार शाम 8:30 बजे की घटना संज्ञान में आई है। कैमूर एसपी को जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट