SDM के जनता दरबार में पहुंचे 39 फरियादी, भूमि विवाद के सबसे ज्यादा मामले
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 25, 2026
- 18 views
रोहतास। "सबका सम्मान-जीवन आसान" यानी Ease of living के तहत अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज ने आज सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया। इसमें अनुमंडल क्षेत्र के आम नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
*जनता दरबार का लेखा-जोखा:*
1. *कुल मामले*: 39 आवेदन प्राप्त हुए।
2. *भूमि विवाद*: सबसे ज्यादा 24 मामले जमीन से जुड़े आए।
3. *राशन कार्ड*: 11 परिवादी राशन कार्ड संबंधी समस्या लेकर पहुंचे।
4. *अन्य मामले*: 04 आवेदन अन्य विभागों से संबंधित थे।
SDM ने सभी परिवादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को सभी आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। संबंधित कार्यालयों को तय समय सीमा में कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
अनुमंडल प्रशासन का कहना है कि जनता दरबार का मकसद आम लोगों की समस्याओं का एक ही जगह समाधान करना है, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।


रिपोर्टर