डेहरी-सासाराम में भीषण गर्मी का तांडव, पारा 42°C पार


संवाददाता पारस नाथ दुबे। 


डेहरी रोहतास।भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने डेहरी-सासाराम का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। आसमान से बरस रही आग के कारण घरों से निकलना दूभर हो गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से कई डिग्री ज्यादा है।सुबह 7 बजे से ही निकलने लगी धूप, दोपहर में 41°C

मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 9 बजे ही पारा 35°C पहुंच गया और दोपहर 1 से 4 बजे तक 41°C पर बना रहेगा। सूर्योदय सुबह 5:07 बजे होते ही धूप तेज हो जाती है। दोपहर 11 से 12 बजे UV इंडेक्स 11 'Extreme' स्तर पर पहुंच रहा है। शुष्क हवा और गिरती आर्द्रता के कारण हालात और बिगड़ गए हैं। रविवार को शाम में आर्द्रता घटकर मात्र 23% रह गई थी।

बिहार में बढ़ती गर्मी को देखते हुए टाइमिंग में बदलाव किया है, जो दूसरे जिलों में भी लागू है। नए आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई सुबह 11:30 बजे तक और कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित होंगी। 12:30 बजे के बाद सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।


इसके बावजूद छोटे-छोटे बच्चे रोजाना तेज धूप में स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं। अभिभावकों का कहना है कि सुबह 7 बजे से ही धूप निकलने लगती है और गर्मी बढ़ जाती है, जिससे बच्चों का बुरा हाल है।


लगातार बढ़ रहे तापमान का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। लू लगने के बाद बच्चों को उल्टी शुरू हो जाती है और तुरंत बुखार 102°F से भी ज्यादा हो जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़े हैं।


प्रशासन अलर्ट पर, स्कूलों में 'वॉटर बेल' के निर्देश

बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिहार में भी स्कूलों में नियमित अंतराल पर “वॉटर बेल” बजाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके। मुख्य सचिव ने स्कूलों में दवाइयों और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा है।


 जबकि अन्य राज्यों में गर्मी को देखते हुए

 20 अप्रैल से 15 जून तक सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। बिहार में अभी सिर्फ टाइमिंग बदली गई है।

आसमान से आग बरसने जैसी स्थिति के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। डेहरी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक और तल्खी रहने की संभावना जताई है।


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम न हो तो 11 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें, हल्के सूती कपड़े पहनें और भरपूर पानी पीते रहें। अगर किसी को लू लगने के लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट