जन सुराज ने सरकार को याद दिलाया चुनावी वादा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 20, 2026
- 35 views
सरकार गठन का 6 माह पूरा होने के बाद दिलाई रोजगार की याद
रोहतास। बिहार में सरकार गठन का 6 मा पूरा हो गया लेकिन आज तक एक भी युवाओं को रोजगार नहीं मिला बिहार के युवा रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं सरकार मैं शामिल नेता अपने बच्चों को स्थापित करने में लगे हैं उक्त बातें हंसराज के जिला अध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने बुधवार को सासाराम के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान सरकार के उन वादों को का याद दिलाया जो चुनाव के दौरान सरकार ने जनता से किया था इसमें प्रमुख रूप से रोजगार एवं 1 करोड़ नौकरी के वादे की वास्तविकता,बिहार से बढ़ता पलायन एवं स्थानीय रोजगार की विफलता,
BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन में देरी एवं छात्रों पर कार्रवाई, महिलाओं को 2-2 लाख सहायता के वादे पर सवाल, NCRB डेटा जारी नहीं होने एवं बढ़ते अपराध,NDA सरकार में परिवारवाद, NEET छात्रा हत्याकांड एवं कानून व्यवस्था की स्थिति , बिहार बजट में कृषि एवं आधारभूत संरचना की उपेक्षा आदि प्रमुख शामिल हैं। साथ ही, 20 मई 2026 से शुरू हो रहे “बिहार नवनिर्माण अभियान” के नए चरण एवं बिहटा स्थित बिहार नवनिर्माण आश्रम से आदरणीय प्रशांत किशोर जी के नेतृत्व में चलने वाले अभियान की जानकारी भी प्रमुखता से दी गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संसदीय चुनाव प्रभारी विनोद तिवारी,प्रदीप चंद्रवंशी, महामंत्री अशोक भारती महिला अध्यक्ष प्रियंका सिंह,स्टेट कोर कमेटी सदस्य विनय सिंह, युवा अध्यक्ष बलजीत यादव, आर के आदि लोग मौजूद थे।


रिपोर्टर