ट्रक-बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, कुछ देर सड़क जाम
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 22, 2026
- 3 views
पुलिस ने शव को किया कब्जे में, ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर की उठाई मांग
रिपोर्ट संदिप कुमार
कैमूर:-- मोहनिया थाना क्षेत्र के अंवारी गांव के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान कैमूर जिला के बेलांव थाना अंतर्गत बसुहारी गांव निवासी शंकर पासवान के लगभग 30 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने गांव से बाइक से मोहनिया की तरफ आ रहा था, तभी मोहनिया से भभुआ की तरफ जा रही एक ट्रक मे आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक बंधन बैंक में फील्ड वर्क करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया ले गई। वहीं, मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अंवारी गांव के रहने वाले ग्रामीण दीपक तिवारी ने बताया कि अंवारी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई, पुलिस ने शव को कब्ज में कर अनुमंडल अस्पताल ले गई। वही कुछ और ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इस संबंध में मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शिनी ने बुधवार की सुबह बताया कि अंवारी गांव के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। ट्रक को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर