मंडल कारा पहुंचे जिला जज, सफाई और खान-पान का लिया जायजा

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर-- मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार ने शिवहर मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी महेश शुक्ला और प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने जेल के सभी वार्डों का भ्रमण कर बंदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने जेल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी बंदी को कानूनी सहायता मिलने में देरी नहीं होनी चाहिए। जिला जज ने जेल के रसोई घर की सफाई और भोजन की गुणवत्ता को भी परखा।

कौशल विकास पर जोर:

प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक ने बताया कि बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जेल के भीतर कृषि, डेयरी, बकरी पालन और साक्षरता जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। जिला जज ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए बीमार बंदियों के बेहतर इलाज और मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु जेल अधीक्षक को कड़े दिशा-निर्देश दिए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट