दहेज कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में।


संवाददाता पारस नाथ दुबे। 


डेहरी रोहतास।थानाध्यक्ष इंद्रपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कांड संख्या- 89/26 दिनांक 14/05/26, धारा- 69/352/351(2)/3(5) बीएनएस एवं 3/4 दहेज अधिनियम के नामजद अभियुक्त गणेश कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता- शिव राम, ग्राम- नावाडीह, थाना- नगर, जिला- औरंगाबाद को पुलिस द्वारा झारखंडी मंदिर, डेहरी से गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट