केशरवानी वैश्य सभा पुसौली ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

कैमूर:-- केशरवानी वैश्य सभा पुसौली द्वारा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष गुरुदयाल केशरी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की आधारशिला है और विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए।


सभा ने यह भी आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों के शिक्षा एवं भविष्य निर्माण में हर संभव सहयोग के लिए संगठन सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में प्रवक्ता राजेश केशरी गुरुजी, कोषाध्यक्ष अमन केशरवानी, गौतम केशरवानी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष केशरी, अभिभावक सुभाष चन्द्र केशरी, गुड्डू केशरी, पिंटू केशरी, राजेश केशरी, प्रवीण केशरी एवं कृष्णा केशरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी एवं पंच सदस्य मनीष केशरी (छोटू) ने कहा कि केशरवानी वैश्य सभा पुसौली फाखराबाद केशरवानी परिवार के सुख-दुख में सदैव साथ खड़ी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट