नरसिंह मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर चार युवक हिरासत में
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- May 08, 2026
- 84 views
बरसठी, जौनपुर। थाना बरसठी पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए नरसिंह मंदिर परिसर से चार युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय में चालान भेज दिया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में थाना बरसठी पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए युवकों में प्रवेश कुमार कनौजिया पुत्र हिन्छलाल कनौजिया निवासी बरसठी थाना बरसठी जनपद जौनपुर, शनि मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा निवासी कस्तुरीपुर थाना सुरियावां जनपद भदोही, पंकज सरोज पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी नेता नगर थाना सुरियावां जनपद भदोही तथा सचिन कनौजिया पुत्र शिव कुमार कनौजिया निवासी बेला थाना सुरियावां जनपद भदोही शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हरिशंकर यादव एवं आरक्षी चालक संतोष कुमार यादव शामिल रहे।


रिपोर्टर