ड्राम कटिंग में मिस्त्री घायल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 03, 2026
- 9 views
रोहतास। जिले के अकोढी गोला निवासी यदुवीर शर्मा (लगभग 60 बर्ष) प्रत्येक दिन की तरह अपने दुकान पर कटिंग, वेल्डिंग कर रहे थे पर क्या मालूम कि जिस काम को वर्षों से करते आ रहे हैं वही आज जानलेवा भी हो सकता है। रविवार के सुबह लगभग नव बजे हुआ कोई ग्राहक एक ड्रम (केमिकल युक्त) कटिंग कराने के लिए इनके पास लेकर आते हैं और ये ड्रम (केमिकल युक्त) काटना शुरू कर देते हैं, ड्रम में जैसे ही गैस कट्टर का प्रयोग करते हैं, पल भर में ड्रम में गैस भर जाता है और तेज आवाज के साथ ब्लास्ट की आवाज पूरे तेतराढ़ बाजार पर गूंज जाता है, तेज आवाज सुनकर आस पास के दुकानदार और ग्रामीण तुरंत पहुंचे हैं तो देखते हैं कि छाती और चेहरा पर आग की छिटा से थोड़ा सा जला हुआ दिखता है, लेकिन जब लोगों की नजर उनकी पैर पर पड़ता है तो लोगों की मुख से आह, ओह की आवाज निकलता है और स्थिति देखकर लोग भी शॉक हो जाते हैं, इनका दोनों पैर चीथड़ा सा उड़ गया था। आस पास की दुकानदार और ग्रामीणों की तत्परता और सुख बूझ से तुरंत इनके परिवार और एंबुलेंस को कॉल किया गया और किसी कपड़े से उनके पैर से बहते खून को रोकने के लिए बंधा गया, तबतक फौरन एंबुलेंस आती है और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकटपुर ले जाती है परंतु उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया, जहां उनका बेहतर ईलाज हो सकें। ग्रामीणों का कहना है कि ड्रम का ढक्कन (मुंह) बंद होने के कारण इसमें गैस भर जाने से ब्लास्ट हुआ और रोड के दूसरी तरफ जा गिरा, यदि इसके आस पास कोई होता तो उसे भी बड़ा खतरा हो सकता था।


रिपोर्टर