लू और बढ़ती गर्मी को लेकर रोहतास जिला प्रशासन मुस्तैद



रोहतास ।जिले में भीषण गर्मी और संभावित लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं को 'हाई अलर्ट' पर रखा है। आमजन की सुविधा के लिए निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं:

पेयजल व्यवस्था (नगर निकाय)

प्रशासन ने जल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं:

*प्याऊ:* कुल 75 प्याऊ संचालित (70 सामान्य + 5 चलंत)।

*वाटर टैंकर:* 53 टैंकरों द्वारा जलापूर्ति।

*वाटर एटीएम:* 22 फंक्शनल वाटर एटीएम।

*आश्रय स्थल:* नगर निकाय द्वारा 2 आश्रय स्थलों की व्यवस्था।

 स्वास्थ्य सुविधाएं

हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं:

*सदर अस्पताल:* 1 विशेष एसी कक्ष (12 बेड, 6 पुरुष 6 महिला हेतु) आरक्षित।

*अनुमंडल स्तर:* प्रत्येक अनुमंडलीय अस्पताल में एक में एसी कक्ष, ORS और दवाओं की पूर्ण उपलब्धता।

*प्रखंड स्तर* सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 बेड, ORS की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

अलर्ट मोड: सभी स्वास्थ्य केंद्रों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश।

 क्या करें (बचाव के उपाय)

तरल पदार्थ: ORS, नींबू पानी और छाछ का अधिक सेवन करें।

सुरक्षा: बाहर निकलते समय छाता, टोपी या गमछा का प्रयोग करें।

पहनावा: हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें।

समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।

क्या न करें

खाली पेट घर से बाहर न निकलें।

दोपहर की कड़ी धूप में कठिन शारीरिक श्रम से बचें।

बच्चों या पालतू जानवरों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें।

आपातकालीन संपर्क (Help Desk)

किसी भी सहायता या आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें:

06184-226093

 06184-226072

जिला प्रशासन, रोहतास की अपील: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट