जमुरनी में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज़
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 26, 2026
- 84 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):-- दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत जमुरनी गांव में रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब, जमुरनी और माहुरिया टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर महुरिया की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।जमुरनी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 107 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में माहुरिया की पूरी टीम मात्र 28 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब, जमुरनी ने 79 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जमुनी गांव के खिलाड़ी सचिन कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। प्रतियोगिता के तहत अन्य मुकाबले भी खेले गए। दूसरा मैच गोपीनाथपुर और लरमा टीम के बीच हुआ, जिसमें लरमा टीम विजयी रही। वहीं तीसरा मुकाबला सरैया और महारो टीम के बीच खेला गया।गौरतलब है कि जमुरनी गांव में हर वर्ष इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी यह प्रतियोगिता 10 दिनों तक चलेगी, जिसमें क्षेत्र की कई टीमें भाग ले रही हैं।


रिपोर्टर