राष्ट्र रत्न एंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 14, 2026
- 3 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।राष्ट्र रत्न एंड प्राइवेट स्कूल vs उत्तर एसोसिएशन के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन आर.एस.के पब्लिक स्कूल, बस्तीपुर के प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के लगभग सभी निजी विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
श्री अरविंद एकेडमी के निदेशक सह जिला अध्यक्ष अरविंद भारती,
आर.एस.के पब्लिक स्कूल के निदेशक आनंद सिंह (राष्ट्रीय सदस्य),
डीपीएसस स्कूल के निदेशक समरेंद्र कुमार (राष्ट्रीय सदस्य),
सोन राइजिंग स्कूल के निदेशक प्रशांत कुमार (राष्ट्रीय सदस्य),
नंदनी किड्स स्कूल के निदेशक नितेश कुमार,
शिशु संस्कार केंद्र के निदेशक उमेश शुक्ला,
आयुष मेमोरियल स्कूल के निदेशक दीपक कुमार,
तथा जी.एन.पी.एस इंग्लिश स्कूल सहित कई अन्य शिक्षाविद उपस्थित रहे।प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित सभी शिक्षाविदों ने एक स्वर में कहा कि कुछ गिने-चुने लोगों द्वारा निजी विद्यालयों की छवि को खराब करने की साजिश रची जा रही है, जिससे समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है और राज्य के शिक्षा स्तर को भी प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस संदर्भ में जिला प्रशासन से मांग की गई कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था की गरिमा बनी रहे।
इसके अतिरिक्त, एसोसिएशन के सदस्यों ने यह भी मांग रखी कि सरकार के पास उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर सभी निजी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं, जिससे सभी विद्यार्थियों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
वक्ताओं ने यह भी बताया कि रोहतास जिले में निजी विद्यालय अत्यंत कम शुल्क में शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। जहां बड़े शहरों जैसे रांची, पटना, दिल्ली और बनारस में नर्सरी की न्यूनतम फीस लगभग ₹4000 है, वहीं यहां ₹500 से ₹2000 के बीच में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।
निजी विद्यालय न केवल शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। साथ ही, सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
अंत में, सभी सदस्यों ने आश्वासन दिया कि वे सरकार और प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर शिक्षा के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।


रिपोर्टर