हवन - पूजन सुंदरकांड पाठ से शैक्षिक सत्र की शुरुआत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 02, 2026
- 15 views
अनिल कुमार सिंह
ब्यूरो चीफ भोजपुर ।सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर अगिआंव बाजार में गुरुवार को नए सत्र 2026-27 की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का आरंभ हवन- पूजन से हुआ। आध्यात्मिक माहौल में सुंदरकांड का पाठ कराया गया। कक्षा-कक्षों में बदलाव कर नवसंकल्प के साथ सत्र की शुरुआत की गई। हवन- पूजन का नेतृत्व प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार सिंह के द्वारा किया गया। विद्यालय में आयोजित समारोह में सह-सचिव श्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय केवल किताबी ज्ञान नहीं देता। छात्रों को नैतिकता , वैज्ञानिक सोच , आध्यात्मिक और संस्कृति का भी ज्ञान दिया जाता हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञान के साथ ज्ञान, विज्ञान और चरित्र के साथ संस्कृति का मेल छात्रों को आगे बढ़ाने में मदद करता हैं। अभिभावकों को भी चाहिए कि वे बच्चों को यह ज्ञान देते रहें और उनपर ध्यान दें। समारोह में वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आचार्य श्री सौरभ कुमार सिंह और आचार्या श्रीमती नीलम तिवारी, श्रीमती उषा देवी, सुश्री मोहिनी कुमारी, सुश्री गीतांजली कुमारी, सुश्री कल्याणी कुमारी एवं सुश्री नंदनी कुमारी मौजूद रही।


रिपोर्टर