बिहार में 9वाँ स्थान प्राप्त की 10+2 जनता उच्च विद्यालय तेनुअज की छात्रा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 29, 2026
- 200 views
रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के 10+2 जनता हाई स्कूल तेनुअज की छात्रा चंदा कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में 482 अंक प्राप्त कर राज्य में 9 वां रैंक हासिल किया है और टॉप-10 में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। चंदा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त कर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाली चंदा के पिता हरी सिंह कुशवाहा नटवार बाजार में किराना दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी मां सुजाता देवी गृहिणी हैं। गांव में रहकर पढ़ाई करने वाली चंदा ने सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है। चंदा कुमारी का सपना इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) में अधिकारी बनना है। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के गुरुजनों को देती हैं। उनकी इस सफलता से गांव और स्कूल में खुशी का माहौल है।


रिपोर्टर