दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने ग्रामीणों एवं दुकानदारों के साथ सुरक्षा की दृष्टिकोण से किया बैठक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 23, 2026
- 121 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):-जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के महुवरिया में पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढ़ाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए जिले के एसपी हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने लगातार दुकानदारों व आम जनता के साथ बैठकें कर रहे हैं।इसी दौरान आज के बैठकों में दुकानदारों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करने, सीसीटीवी लगाने, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी।बैठक का मुख्य बिंदु सुरक्षा-व्यवस्था रहा, पुलिस ने दुकानदारों को पुलिस के साथ सीधे संपर्क में रहने और निर्भीक होकर व्यवसाय करने को कहा। किसी भी संदिग्धों पर नजर रखने व्यवसायियों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत देने की भी अपील की।सीसीटीवी की अनिवार्यता को जरूरी बताया और दुकानों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा लगाने का आग्रह भी किया।पुलिस-जनता संवाद: में थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने कहा कि पुलिस व जनता के बीच का संबंध मजबूत करने के लिए दुर्गावती सहित जिले के विभिन्न थानों में बैठकें हो रही हैं। विशेषकर ग्रामीण और बाजार क्षेत्रों में चोरी व धोखाधड़ी की घटनाओं हो रही है उसको रोकने के लिए पुलिस द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और जनता से सीधा संपर्क किया जा रहा है ताकि बढ़ती हुई घटनाओं को रोका जा सके।


रिपोर्टर