बिहार दिवस पर प्रभात फेरी निकाली


रोहतास। बिहार दिवस पर जहाँ सासाराम जिला मुख्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय के नेतृत्व में सुबह प्रभात-फेरी निकाली गयी,वही जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा करमचट इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब परिसर में पौधारोपण किया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार दिवस अपनी सांस्कृतिक विरासत,प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरणीय संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है,बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने में भी सहायक है। उन्होंने करमचट इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब को जिले के प्रमुख पर्यटन-स्थलों में शामिल बताते हुए कहा कि इस स्थल के विकास के साथ-साथ इसके प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में नियमित रूप से पौधारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण हेतु विशेष अभियान चलाया जाय। कार्यक्रम में वन विभाग के पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों को बिहार दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर ही हम एक समृद्ध और सतत भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट