मियां चक बरसठी में हनुमत टीवीएस एजेंसी का भव्य उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिली आधुनिक वाहन सुविधा
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Mar 19, 2026
- 16 views
बरसठी (जौनपुर) । मियां चक बरसठी क्षेत्र में आज हनुमत टीवीएस मोटर साइकिल एजेंसी का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि रोशन दुबे ने फीता काटकर एजेंसी का विधिवत उद्घाटन किया।
इस नई टीवीएस एजेंसी का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य कैलाश दुबे के प्रयासों से किया गया है। एजेंसी के खुलने से अब क्षेत्र के लोगों को आधुनिक और भरोसेमंद टीवीएस मोटर साइकिलें अपने ही क्षेत्र में आसानी से उपलब्ध होंगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें अयोध्या प्रसाद मिश्र, रविंद्र पांडे, दीपक पांडे, रमेशचंद्र मौर्य (मंडल अध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने एजेंसी के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
एजेंसी संचालक की ओर से बताया गया कि यहां टीवीएस के नवीनतम मॉडल, आकर्षक फाइनेंस सुविधाएं और बेहतर सर्विस की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी, जिससे ग्राहकों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और क्षेत्रवासियों से इस नई सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई।


रिपोर्टर