लोकतंत्र की चौथे स्तंभ के सिपाही की भांजी के पाणिग्रहण की निश्चयात्मक समारोह में, पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष सहित सामाजिक कार्यकर्ताओ ने किया आशिर्वाद प्रदान

जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर-- जिले के भभुआं अनुमंडल क्षेत्र से कार्यरत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सिपाही स्वच्छ व निष्पक्ष अखिल भारतीय समाचार के अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की भांजी के पाणिग्रहण की निश्चयात्मक समारोह में, जिला के पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष प्रमोद सिंह यादव सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित हो आशिर्वाद प्रदान किया। आपको बताते चलें की भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम खड़ीहा निवासी रामाधीन सिंह की सुपुत्री भभुआं अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की भांजी चंदा कुमारी की कुदरा प्रखंड क्षेत्र के सबदलपुर निवासी मुखलाल सिंह के सुपुत्र शैलेन्द्र कुमार के साथ शादी तय हुआ है।जिस अवसर पर पाणिग्रहण  की निश्चयात्मक समारोह जिला के मोहनियां नगर पंचायत स्थित लक्ष्मी पैलेस में आयोजित हुआ। सगाई समारोह में पारंपरिक रस्मों का पालन करते हुए दोनों परिवारों ने हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया। एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर और उपहार भेंट कर, रिश्ते की औपचारिक घोषणा की। उक्त अवसर पर पहुंच राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह स्वतंत्र कलमकार कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, जिला के पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष सह कुदरा भाग-2 के जिला पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह यादव सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार यादव सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं व दोनों पक्षों के परिवारजन, रिश्तेदार और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हो वर-वधु को उज्ज्वल भविष्य और सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट