जन चेतना रैली की तैयारी को लेकर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने की बैठक


संवादाता पारस नाथ दुबे 



 डिहरी आनसोन रोहतास।राष्ट्रीय स्वर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले बुधवार की शाम डालमियानगर स्थित बंगाली क्लब के प्रांगण में जन चेतना रैली की तैयारी को लेकर मोर्चा के सभी सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने बैठक कर रैली को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पारसनाथ दुबे ने बताया कि 15 मार्च को होने वाले रैली को लेकर स्वर्ण समाज के सभी सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर रैली को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया। बताया कि यह रैली झारखंडी मंदिर के प्रांगण से पूजा अर्चना करने के बाद पैदल एवं निजी वाहन से शहर का भ्रमण कर बाबा वीर कुंवर सिंह चौक पर रैली का समापन किया जाएगा यह रैली ऐतिहासिक होगी । बताया कि यूजीसी के द्वारा स्वर्णो के दमन का प्रयास को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। बताया कि हमारे समाज सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली समाज है। वही मौके पर उपस्थित मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, राजन राज, वरिष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ता उमाशंकर पांडे उर्फ मुटुर पांडे, विनय मिश्रा उर्फ विनय बाबा, ललित सिंन्हा, अधिवक्ता मनीषा दुबे ने भी अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि यूजीसी का नया कानून हमारे बच्चों को अपराधी के रूप में पेश कर रहा है। यह कानून हमारे आने वाले पीढ़ीयों के लिए एक चुनौती बन जाएगी। यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बच्चों के शोषण एवं उनके पारिवारिक अस्तित्व के दमन की नीति है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। मौके पर अनिल मिश्रा, सम्राट कुमार उर्फ़ सोनू, हृदय सिंह, मुन्ना सिंह,छोटू कुमार, अरुण कुमार,आलोक सिंह, अंबुज सिंह, राणा प्रताप सिंह, राजेश कुमार, पंकज ओझा के अलावे इंजीनियर। सुरेंद्र मिश्रा एवं ओमप्रकाश पांडे लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट