राष्ट्रीय स्वर्ण कल्याण मोर्चा द्वारा 15 मार्च को जन चेतना रैली का आयोजन किया जाएगा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 11, 2026
- 81 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।राष्ट्रीय स्वर्ण कल्याण मोर्चा के सौजन्य से यूजीसी कानून के माध्यम से स्वर्ण समाज के दमन के प्रयासों के विरोध में आगामी 15 मार्च को जन चेतना रैली का आयोजन किया जाएगा यह रैली पूर्वाह्न 9:00 बजे से बाबा झारखंडी महादेव मंदिर, से निकाला जाएगा।
डेहरी-ऑन-सोन से प्रारंभ होकर पूरे डेहरी शहर में निकाली जाएगी इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में रंजन राज एवं राष्ट्रीय स्वर्ण कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने प्रेस एवं मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यूजीसी द्वारा किए जा रहे कुछ प्रयास स्वर्ण समाज के हितों के प्रतिकूल हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों के विरोध में समाज लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगा।उन्होंने बताया कि इस जन चेतना रैली का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को जागरूक करना तथा यूजीसी कानून के संभावित प्रभावों के बारे में जानकारी देना है। रैली के माध्यम से समाज के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया जाएगा।प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्वर्ण कल्याण मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्वर्ण समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे 15 मार्च को आयोजित होने वाली इस जन चेतना रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं और समाज की एकता का परिचय दें।
साथ ही प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि स्वर्ण श्रेणी में आने वाले अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के लोग भी इस जन चेतना रैली में भाग लेंगे और अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए सामाजिक एकजुटता का संदेश देंगे।


रिपोर्टर