चोरित एक बीआरएन ब्रीज के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार।


रोहतास।कर्मनाशा स्टेशन से लगभग दो माह पूर्व एक बीआरएन ब्रीज की चोरी हो गयी थी जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख से ऊपर है। इस संदर्भ में एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर सासाराम के आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल, सासाराम में घटना के विरुद्ध एक अज्ञात प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। उन्होंने बताया कि बीती मंगलवार की रात आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली कि रात्रि में ही कर्मनाशा स्टेशन के उत्तर स्तिथ लरमा गाँव के तीन चोर उस चोरित छुपाए माल को ले जाने के फिराक में हैं। सूचना के उपरांत निरीक्षक संजीव कुमार एवं निरीक्षक सीआईबी डीडीयू अर्जुन यादव के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी जिसमें अवर निरीक्षक रामजी लाल बुनकर,आरक्षी अभिषेक कुमार,आरक्षी कैसर जमाल खान, अनिल हक खान सभी ओपी भभुआ तथा सउनि दिलीप कुमार,आरक्षी पंकज कुमार सिंह सभी आरपीएफ सासाराम,सउनि सतीश कुमार, प्रधान आरक्षी विनोद कुमार,सुवेष राय,भीम कुमार,आरक्षी अवधेश कुमार सभी सीआईबी डीडीयू शामिल थे। संजीव कुमार ने बताया कि कर्मनाशा स्टेशन के उतर सड़क एवं तालाब के आसपास रात्रि में एम्बुश वाच के दौरान देखा गया कि तीन चोरों द्वारा रात के अंधेरे में छुपते हुए एक लंबा और भारी-भरकम लोहा को तालाब में से निकाला गया। इसी दौरान तीनों को पुलिस गिरफ्त में ले लिया गया। गिरफ्तार चोरों में शशिकांत कुमार तथा छोटू पासवान दुर्गवाती थानाक्षेत्र के लरमा का निवासी है,जबकि उज्ज्वल कुमार कुदरा थानाक्षेत्र के घटाँव का रहने वाला है। उज्ज्वल और शशिकांत रिश्ते में साला-बहनोई है। तीनों गिरफ्तार युवकों का वर्तमान निवास लरमा गाँव ही है। निरीक्षक संजीव कुमार के अनुसार पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट