होली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Feb 28, 2026
- 177 views
बरसठी (जौनपुर)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को आलमगंज स्थित Union Bank of India परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव एवं आलमगंज चौकी प्रभारी अम्बरीष सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।
बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान ग्रामीणों, दुकानदारों तथा गांव के संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से होली के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की जबरदस्ती, हुड़दंग या विवाद से दूर रहने की अपील की। साथ ही कहा गया कि त्योहार को पारंपरिक उल्लास एवं शांति के साथ मनाया जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।


रिपोर्टर