दुर्गावती कन्या उच्च विद्यालय में शोक सभा आयोजित कर दी गई प्रोफेसर एवं प्राचार्य शिवकुमार सिंह को श्रद्धांजलि

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट 


दुर्गावती (कैमूर) - दुर्गावती कन्या उच्च विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम भारती कॉलेज रामगढ़ के पूर्व प्राचार्य प्रो शिवकुमार सिंह के निधन के बाद विद्यालय में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य अमृता कुमारी ने की एवं संचालन समिति के ट्रस्टी सदस्य रामाज्ञा पांडेय ने किया। बृहस्पतिवार की दोपहर में आयोजित शोकसभा में पूर्व प्राचार्य को श्रद्धांजलि देने सामाजिक एवं शिक्षा से जुड़े लोग मौके पर उपस्थित रहे । इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो शिवकुमार सिंह के तैल चित्र पर लोगों ने फूल माला चढ़ाकर नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। शोकसभा में वक्ताओं ने अध्यक्ष को शिक्षा का अग्रदूत बताया। वक्ताओं ने कहा कि वे सिर्फ एक शिक्षक नहीं थे बल्कि एक अच्छे समाजसेवक एक अच्छे वक्ता भी थे । जो समाज में अपने कुशल व्यवहार और साफ सुथरा व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे । हर गरीब छात्र के विकट परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहते थे। पिछले तीन वर्ष से दुर्गावती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे । जिसका निर्वहन उन्होंने वखूबी निभाया और अपने कार्यकाल में विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया । उन्होंने समाजवादी विचारधारा को प्रोत्साहित किया और कॉलेज में अनुशासन, प्रशासन और कार्य सम्पादन की बेहतरीन शैली को अमल में लाया। उन्होंने समाज में शिक्षा की अलख जलाई है। उनके श्रद्धांजलि सभा के दौरान प्रोफेसर शिव कुमार सिंह के पुत्र अतुल बैरागी एवं उनके पुत्र बधू भी मौके पर उपस्थित रहीं। इस दौरान ,प्रबंधक राजेन्द्र सिंह,बलिराम पांडेय, जलालुदीन मिया, ट्रस्ट अध्यक्ष भरत सिंह, राम आशीष सिंह शिक्षक ,मनान खाँ, राकेश सिंह, बबन सिंह, गुडाकेश तिवारी ,सुरेंद्र सिंह, नेसार खां ,कृष्णा पांडेय सहित काफी संख्या में लोग एवं विद्यालय की छात्राऐं एवं सभी विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट