साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि मामलों का हुआ निष्पादन, अधिकारियों ने दिया समाधान का भरोसा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 16, 2026
- 4 views
संवाददाता नवलेश कुमार की रिपोर्ट
कोंच(गया)-- प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज एवं राजस्व अधिकारी अभिषेक कुमार ने की। जनता दरबार में सर्वाधिक मामले राजस्व व भूमि सुधार विभाग से जुड़े रहे। ग्रामीणों ने परिमार्जन व दाखिल-खारिज से संबंधित आवेदन दिए। हड़ताल के कारण मापी व रिकॉर्ड सुधार कार्य प्रभावित बताए गए। अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में एमओ शेखर सुमन, बीसीओ पंकज कुमार, एलएस अर्चना कुमारी, पीओ संजय कुमार, पशु चिकित्सक डॉ. अविनाश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर