शिव शक्ति समिति द्वारा नगर पंचायत में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पूजा

नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा उपस्थित भजन कर्ताओं को अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया सम्मानित 

संवाददाता जैनेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट 

कुदरा(कैमूर)-- नगर पंचायत अंतर्गत शिव शक्ति चौक शिव मंदिर प्रांगण में शिव शक्ति समिति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का त्योहार। आपको बताते चलें कि नगर पंचायत अंतर्गत शिव चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सामाजिक संगठन शिव शक्ति समिति के द्वारा हर वर्ष भजन कीर्तन के साथ ही प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन किया गया, उक्त अवसर पर शिव भक्तों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत शिव भजन प्रस्तुत कर भक्तों की मन को मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष सह शिव शक्ति समिति के अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह उर्फ भोलू के द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज को फूल मालाओं से अलंकृत अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।वही नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित भजन कर्ताओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिवशक्ति समिति द्वारा प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। समिति के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विक्की सिंह समिति के सदस्य नागेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, अंकित सिंह, चंदन चौरसिया, बच्चा सिंह आदि के द्वारा बढ़-चढ़ कर सहयोग में सम्मिलित रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट