अशोक कुमार राम बने RLM अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 13, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी ऑन सोन, रोहतास।राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रदेश अध्यक्ष सह दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने पटना स्थित कैम्प पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार प्रदेश की नई कमिटी की घोषणा की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ दलित नेता अशोक कुमार राम को पुनः दूसरी बार अनुसूचित जाति (SC) प्रकोष्ठ बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
अशोक कुमार राम ने फोन पर नव बिहार टाइम्स को बताया कि वे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह विधायक माधव आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन चौधरी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक आलोक कुमार सिंह एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए उत्तरदायित्व पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं धारदार बनाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में अनुसूचित जाति समाज से आने वाली सभी 22 जातियों को एकजुट कर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे और सरकार के साथ मिलकर सकारात्मक पहल एवं सहयोग सुनिश्चित करेंगे।
अशोक कुमार राम को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस अवसर पर राजेश कुमार, रितेश रंजन, मनोज कुमार, अशोक कुमार, मुन्ना चौधरी, बृज मोहन सिन्हा, राकेश रंजन सिन्हा, शिव पासवान, रोहतास जिला अध्यक्ष कपिल कुशवाहा, अनुज कुशवाहा, तुषार चन्द्रवंशी, परीखा सिंह, बनारसी कुशवाहा सहित सैकड़ों लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।


रिपोर्टर