बच्चों के विवाद में दो पक्षों के पांच लोग हिरासत में

बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम सहरमा में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से गांव में शांति व्यवस्था बनी रही।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों एवं वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि ग्राम सहरमा में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर चांद तारा पत्नी पप्पू (35 वर्ष), पन्ना रहमानी पुत्र स्व. वशीर (55 वर्ष), अफजल रहमानी पुत्र पन्ना रहमानी (18 वर्ष), सोनी पत्नी अख्तर (35 वर्ष) तथा जुगुना पत्नी पन्ना रहमानी (50 वर्ष) निवासी ग्राम सहरमा थाना बरसठी को आपस में विवाद करते पाया। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते पुलिस ने सभी को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर चालान कर दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, कांस्टेबल गजेन्द्र कुमार और महिला कांस्टेबल अंकिता शामिल रहीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट