ब्रजपात से मृत रामाधार यादव की पत्नी को मिला चार लाख का सहायता चेक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 12, 2026
- 35 views
संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट
परैया(गया)-- प्रखंड क्षेत्र के बगाही पंचायत अंतर्गत बछेरीया गांव में वर्ष 2022 में ब्रजपात से हुई रामाधार यादव की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को सरकार की ओर से सहायता राशि प्रदान की गई है। बुधवार को अंचलाधिकारी केशव किशोर ने मृतक की पत्नी सुनीता देवी को चार लाख रुपये का चेक सौंपा।
इस अवसर पर अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा आपदा या दुर्घटना में मृत लोगों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ हर संभव सहयोग करता रहेगा।
बताया गया कि इस सहायता राशि को दिलाने में ग्रामीण सरवन मांझी का भी अहम योगदान रहा। उनके प्रयास और सहयोग से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता मिल सकी।
चेक प्राप्त होने के बाद सुनीता देवी ने प्रशासन एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।


रिपोर्टर