शांति भंग की आशंका में पुलिस की कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Feb 10, 2026
- 180 views
बरसठी जौनपुर। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस लगातार सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में बरसठी थाना पुलिस ने संभावित विवाद को देखते हुए कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार अपराध नियंत्रण व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रही। इसी दौरान उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव ने हमराह पुलिस कर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए बाबूलाल मौर्य (58 वर्ष) पुत्र स्व. बाबाराम मौर्य, अरविन्द कुमार मौर्य (30 वर्ष) पुत्र रमाशंकर मौर्य, गोविन्द कुमार मौर्य (25 वर्ष) पुत्र रमाशंकर मौर्य निवासीगण ग्राम बरसठी तथा शिवशंकर यादव (58 वर्ष) पुत्र स्व. अक्षयवर यादव निवासी ग्राम पठखौली आलमगंज थाना बरसठी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चारों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए सभी अभियुक्तों का चालान न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल कौशल कुमार सिंह व हेड कांस्टेबल यादवेन्द्र यादव की भी अहम भूमिका रही।


रिपोर्टर