बरसठी थाना परिसर में आरक्षियों के आवास हेतु निर्माण कार्य प्रगति पर
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jan 26, 2026
- 83 views
बरसठी (जौनपुर)। बरसठी थाना अंतर्गत आरक्षियों के रहने की सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से थाना परिसर में निर्माण कार्य तेज़ी से कराया जा रहा है। इस कार्य को थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव स्वयं मौके पर मौजूद रहकर बारीकी से निरीक्षण करते हुए सुचारु रूप से संपन्न करा रहे हैं।
थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव की देखरेख में चल रहे इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि आरक्षियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराया जा सके। निर्माण कार्य को लेकर उन्होंने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।
स्थानीय पुलिस कर्मियों का कहना है कि आवास सुविधा उपलब्ध होने से ड्यूटी के दौरान उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे। थाना प्रभारी की सक्रिय भूमिका से निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और शीघ्र ही इसे पूर्ण करने की तैयारी है।


रिपोर्टर