वार्ड नंबर 54 से जिला पंचायत चुनाव मैदान में उतरे वकील अहमद (डॉक्टर)

बरसठी जौनपुर। आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 54 से समाजसेवी एवं जनप्रिय नेता वकील अहमद (डॉ.) ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की है। उनके मैदान में आने से क्षेत्रीय राजनीति को नई दिशा मिलने की चर्चा जोरों पर है।

वकील अहमद (डॉ.) लंबे समय से सामाजिक सेवा से जुड़े हुए हैं और जनसमस्याओं को लेकर निरंतर सक्रिय रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनके चुनावी एजेंडे में प्रमुख रूप से शामिल है। उनका कहना है कि जिला पंचायत के माध्यम से हर गांव तक विकास की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

इसी क्रम में आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर वकील अहमद (डॉ.) ने वार्ड क्षेत्र के कई विद्यालयों में पहुंचकर ध्वजारोहण कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ मिलकर राष्ट्रगान में सहभागिता की तथा बच्चों को संविधान, देशभक्ति और शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उनकी मौजूदगी से विद्यालय परिसरों में खासा उत्साह देखने को मिला।

स्थानीय लोगों, अभिभावकों और युवाओं में वकील अहमद (डॉ.) को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है। समर्थकों का कहना है कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे वार्ड नंबर 54 को विकास के मामले में नई पहचान दिलाने का कार्य करेंगे।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट