कटवार में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, अयोध्या प्रसाद मिश्र ने फीता काटकर किया उद्घाटन

कटवार। विकास खंड बरसठी अंतर्गत वार्ड नंबर 52 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अयोध्या प्रसाद मिश्र ने ग्राम कटवार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में पूरा खेल मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अयोध्या प्रसाद मिश्र का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। फीता काटने के बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ अनुशासित ढंग से प्रतियोगिता खेलने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशा व नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक दिशा देती हैं।

कार्यक्रम में अंतिम पाठक, अवधेश पाठक, राजेश यादव, पूर्व प्रधान कटवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान मौजूद लोगों ने एक स्वर में वार्ड नंबर 52 से अयोध्या प्रसाद मिश्र के प्रति खुला समर्थन जताया और उनके पक्ष में एकजुटता दिखाई। ग्रामीणों का कहना था कि अयोध्या प्रसाद मिश्र लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसमस्याओं के समाधान और युवाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।

क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के बहाने कटवार में चुनावी माहौल भी गर्म हो गया। जिस तरह से जनता और युवाओं ने खुलकर समर्थन किया, उससे यह साफ संकेत मिलता है कि वार्ड नंबर 52 में अयोध्या प्रसाद मिश्र की स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट