1500 से अधिक सफल घुटना प्रत्यारोपण कर डॉ. पी.एस. दुबे ने रचा कीर्तिमान
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jan 12, 2026
- 303 views
प्रतिमा हॉस्पिटल बना क्षेत्र का भरोसेमंद नी रिप्लेसमेंट सेंटर
भदोही। प्रतिमा हॉस्पिटल भदोही में कार्यरत वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.एस. दुबे ने चिकित्सा जगत में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए अब तक 1500 से अधिक सफल घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट सर्जरी) कर इतिहास रच दिया है। उनकी इस सफलता ने प्रतिमा हॉस्पिटल को न सिर्फ भदोही बल्कि आसपास के जनपदों में भी घुटना प्रत्यारोपण के लिए एक भरोसेमंद और सुरक्षित चिकित्सा केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया है।
एमबीबीएस, बीएएमएस (ऑर्थो) एवं डी (ऑर्थो) जैसी उच्च चिकित्सकीय योग्यताओं से संपन्न डॉ. दुबे आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उपचार प्रदान कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, प्रशिक्षित एवं अनुभवी चिकित्सकीय टीम तथा बेहतर पोस्ट-ऑपरेटिव केयर की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है, जिससे मरीजों को शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिलती है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रतिमा हॉस्पिटल में घुटना प्रत्यारोपण कराने के लिए भदोही के साथ-साथ जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी और प्रयागराज सहित कई जिलों से मरीज पहुंच रहे हैं। सफल सर्जरी और बेहतर देखभाल के चलते मरीजों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
इस अवसर पर डॉ. पी.एस. दुबे ने कहा कि उनका उद्देश्य मरीजों को दर्द से राहत दिलाकर उन्हें फिर से सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि सही समय पर इलाज और आधुनिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण कराकर मरीज दोबारा सामान्य दिनचर्या में लौट सकते हैं। प्रतिमा हॉस्पिटल की यह उपलब्धि क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहचान बनकर उभरी है और आने वाले समय में यह संस्थान हड्डी रोग उपचार के क्षेत्र में और भी ऊंचाइयों को छूने की दिशा में अग्रसर है।


रिपोर्टर