भिवंडी में कानून का ठेंगा दिखाकर चल रहा था हुक्का अड्डा

ठाणे अपराध शाखा पुलिस ने मारा छापा


भिवंडी। भिवंडी में अवैध हुक्का पार्लर पर ठाणे अपराध शाखा की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भिवंडी शहर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित सलीम मलबारी के अवैध हुक्का पार्लर पर ठाणे शहर की मध्यवर्ती अपराध शोध पथक ने देर रात छापा मारकर छह लोगों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई 29 दिसंबर 2024 की रात करीब 11:25 बजे मलवारी हुक्का क्लब, पन्ना कंपाउंड, सीमेंट गोदाम के पास, शिव मंदिर के नजदीक की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां बिना किसी वैध अनुमति के हुक्का पार्लर चलाया जा रहा है और ग्राहकों को हुक्का पिलाया जा रहा है। छापेमारी के दौरान हुक्का पार्लर के मालिक सलीम अब्बास मलबारी के साथ साहिल कलीम खान (मैनेजर), शाहील राफीक चौधरी (वेटर), निसार मोहम्मद अख्तर मनियार (वेटर), अमान खलील कुरेशी (वेटर) और चांद मोहम्मद दीन मोहम्मद कुरेशी (डीजे चालक) को पुलिस ने हिरासत में लिया।मौके से हुक्का फ्लेवर, हुक्का पीने के उपकरण सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8,900 रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास हुक्का पार्लर चलाने की कोई वैध अनुमति नहीं थी।वइस मामले में सभी छह आरोपियों के खिलाफ कोप्टा कायदा की धारा 4(अ) और 21(अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक विनोद शेंडकर द्वारा की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट