संकुल स्तरीय पंचपदी आधारित एवं एन.ई.पी. 2020 पर प्रशिक्षण सम्पन्न

संवाददाता पारस नाथ दुबे


डिहरी आनसोन रोहतास।स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में आज पंचपदी आधारित शिक्षण पद्धति तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 (एन.ई.पी. 2020) पर आधारित संकुल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। रोहतास विभाग के विभाग प्रमुख श्री धरणीकांत पांडे जी के कुशल मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विभिन्न चरणों में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग प्रमुख श्री धरणीकांत पांडे जी, संकुल अंतर्गत सभी सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर के प्रधानाचार्यों तथा सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार सिन्हा जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वंदना के पश्चात प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार सिन्हा जी ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का परिचय कराते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान विभाग प्रमुख श्री धरणीकांत पांडे जी ने पंचपदी शिक्षण पद्धति के प्रत्येक चरण—भूमिका, प्रस्तुतीकरण, अभ्यास, मूल्यांकन एवं अनुप्रयोग—पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही एन.ई.पी. 2020 के अनुरूप पाठ योजना निर्माण के अद्यतन स्वरूप को उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया। पाठ योजना निर्माण एवं प्रस्तुति का विषयानुसार व्यावहारिक प्रदर्शन आचार्यों एवं दीदी जी द्वारा भी किया गया, जिससे प्रशिक्षण और अधिक उपयोगी एवं व्यवहारिक बन सका।

समापन सत्र में समीक्षा करते हुए श्री पांडे जी ने पाठ योजना बनाते समय आवश्यक प्रविष्टियों एवं सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से आभार व्यक्त किया गया, जिसके पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सहित समिति सदस्य श्री शशि भूषण जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। संकुल अंतर्गत आने वाले समस्त सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य, आचार्य एवं दीदी जी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम अत्यंत शिक्षाप्रद, प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। अंत में शांति मंत्र के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट