मॉडल स्कूल में आज से नाटक प्रतियोगिता का लगेगा महाकुंभ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 25, 2025
- 62 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।अभिनव कला संगम द्वारा डालमियानगर के मॉडल स्कूल में आयोजित 32 में अखिल भारतीय हिंदी लघु नाटक प्रतियोगिता की शुरुआत गुरुवार को झारखंड से आए नाट्य टीम की नाटक प्रस्तुति के साथ हुआ। नाटक टीमों को हरी झंडी दिखाकर विधायक सोनू सिंह ने रवाना किया। अपने संबोधन में विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर लगातार इतने बड़े आयोजन से जिला हीं नहीं बिहार का नाम रौशन होता है। झारखंड की टीम जमशेदपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा यह नाटक की प्रस्तुति डालमियानगर के एकता चौक और डेहरी स्टेशन रोड में किया गया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर कस्बे, हर शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित है। इस नाटक में सफाईकर्मी को मां शक्ति का रुप दिया है। क्योंकि जैसे मां शक्ति ने महिषासुर का खात्मा कर धरती लोक को उसके आतंक से मुक्त किया था, उसी प्रकार इस नाटक में सफाईकर्मी ने हमारे द्वारा उपयोग किए गए प्लास्टिक से बना प्लास्टिक दानव का नाश करती है, और हमें सावधान करती है की हमें प्लास्टिक दानव का पुनः निर्माण नहीं होने देना है। जिसके लिए हमें प्लास्टिक का उपयोग कम करना है और स्वच्छता बनाए रखना है। नुक्कड़ नाटक का लेखक प्रेम दीक्षित, निर्देशक व सूत्रधार गीता कुमारी, सफाईकर्मी सृष्टि साह, लडाकिन औरत पूर्णिमा सुंडी, माॅडल औरत खुशी पाण्डेय,
माॅडल का पति अनंत सरदार,
लडाकीन का पति आयुष यादव,
ब्लोगर प्रतिज्ञा पाण्डेय,
प्लास्टिक दानव का रॉल तुफैल रजा ने किया। नाटक प्रतियोगिता को लेकर बुधवार की रात एसडीएम निलेश कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि पुलिस प्रशासनिक सुरक्षा के साथ नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग समेत अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का भरपूर सहयोग मिलेगा। मौके पर संरक्षक सिमल सिंह, कोषाध्यक्ष शिवजी गुप्ता, निदेशक कौशलेंद्र कुशवाहा, महासचिव प्रो रणधीर सिन्हा , संस्थापक रामकृष्ण शर्मा उर्फ बड़कू भैया, आशुतोष श्रीवास्तव, जीवन प्रकाश, सुमंत मिश्रा, अभिषेक शर्मा, उर्मिला देवी, उपाध्यक्ष ओमजी यादव, बैजू गुप्ता, मनोज गुप्ता, आलोक कुमार, संजीव गुप्ता , विनोद गुप्ता, विशाल सिंह, विनायक कुशवाहा, संजय उर्फ नीलू, संतोष राय समृद्धि आदि शामिल थे।


रिपोर्टर