भिवंडी मनपा चुनाव के दूसरे दिन 556 नामांकन फार्म बिके, 1 नामांकन दाखिल

भिवंडी। भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका की सार्वत्रिक चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार, 24 दिसंबर को विभिन्न निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों में कुल 556 नामांकन फार्मों की बिक्री हुई, जबकि 1 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

चुनाव विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सात निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों में नामांकन फार्मों की बिक्री हुई। निर्वाचन अधिकारी क्रमांक 4 के कार्यालय में सबसे अधिक 147 फार्म बिके। इसके अलावा निर्वाचन अधिकारी क्रमांक 3 में 70, क्रमांक 7 में 79, क्रमांक 5 में 78, क्रमांक 6 में 41, क्रमांक 2 में 91 और निर्वाचन अधिकारी क्रमांक 1 के कार्यालय में 50 फार्मों की बिक्री दर्ज की गई।

नामांकन दाखिल करने के मामले में दूसरे दिन 1 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जो निर्वाचन अधिकारी क्रमांक 6 के कार्यालय में जमा हुए। शेष निर्वाचन कार्यालयों में इस दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया।

गौरतलब है कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 496 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म भरे थे। इसके साथ ही अब तक दो दिनों में कुल 1,052 नामांकन फार्मों की बिक्री हो चुकी है। पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ-साथ संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट