भगवानपुर पुलिस ने शराब तस्कर समेत सात लोगों को भेजा जेल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 02, 2026
- 73 views
संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)--- अनुमंडल के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मद्यनिषेध अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4.5 लीटर देशी शराब बरामद की गई है।
इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नर्सिंग केवट उर्फ नरसिंह प्रसाद, पिता शिव केवट, ग्राम मातर के रूप में हुई है।
वहीं शराब पीने के आरोप में अरुण कुमार, पिता रामू राम और अरविंद कुमार, पिता मुन्ना राम, दोनों ग्राम माझुई, थाना चैनपुर; नन्हे प्रसाद यादव, पिता इजिलाश यादव, ग्राम मातर; कृष्ण कुमार, पिता स्वर्गीय अशोक बिंद; सुदर्शन यादव, पिता स्वर्गीय राम वृक्ष यादव तथा धर्मेंद्र कुमार, पिता पुरुषोत्तम, सभी भगवानपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों की भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई गई, जहां शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया गया।
भगवानपुर पुलिस का कहना है कि मद्यनिषेध कानून के पालन को लेकर क्षेत्र में लगातार छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार और सेवन पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।


रिपोर्टर