गांधी जयंती के अवसर पर साइ मठ के महंत श्री राजू शुक्ला का सर्वेश्वरी शिशु विकास विद्या मंदिर में स्वागत

वाराणसी : सर्वेश्वरी शिशु विकास विद्या मंदिर में 2 अक्टूबर को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती का कार्यक्रम हुआ । जिसमें बच्चों ने प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करते हुए ध्वज स्थल का निर्माण किया। 

साईं बाबा के स्वरूप राजू शुक्ला के आगमन पर बच्चों ने उनका स्वागत किया महंत ने ध्वजा रोहन कर महात्मा गांधी जी  ,लाल बहादुर जी , और विद्या की देवी मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बच्चों कोमिष्ठान वितरण किया ।विद्यालय के प्रबंधकश्री राजेश कुमार शर्मा जी गांधी जी केऔर लाल बहादुर शास्त्री की विचारों को बच्चों के बीच में रख कर संस्कारों को डालने का काम किया । यदि हमारे देश के भावी नागरिक उनके आदर्शों को अपने  अंदर डालते हैं तो एक सशक्त भारत का निर्माण होगा। जिससे हम भारत को अन्य देशों से अलग संस्कारों से उत्पादन कैसे भारत का निर्माण करने में प्रयोग करेंगे, जिससे हमारा भारत देश विश्व गुरु कहलायेगा । मौके पर स्टूडेंट कमेटी के अध्यक्ष श्रेया मोदनवाल, प्रशासनिक मंत्री दिव्या मंगलम अनुराग पटेल अंकित पाल अंजलि पटेल अनूप पटेल विद्यालय की प्रधानाचार्य चंदा देवी,राजा गुप्ता, अंशिका यादव, मानवी गुप्ता आदि लोगों उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट