सरकार ने 20 माफिया की सूची जारी की, 9 यादव शामिल; 55 करोड़ की संपत्ति जब्ती की तैयारी


पटना: बिहार सरकार ने राज्य में संगठित अपराध पर सख्ती दिखाते हुए 20 माफियाओं की एक सूची जारी की है। इस सूची में 9 माफिया यादव समुदाय से जुड़े बताए जा रहे हैं। सरकार के अनुसार इन माफियाओं की लगभग 55 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, सूची में शामिल कई नाम पहले से ही आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। इनमें पूर्व विधायक रीतलाल यादव के भाई का नाम भी सामने आया है, जिन्हें सरकार ने “बड़ा माफिया” बताया है।

गृह मंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा था कि राज्य में तीन तरह के माफिया—जमीन, शराब और बालू माफिया—को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा था कि अब तक करीब 400 लोगों की सूची तैयार की जा चुकी है, जबकि 1200 नए नामों की एक और सूची बनाई गई है

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा था कि इन सभी माफियाओं के खिलाफ कोर्ट से आदेश लेकर कार्रवाई की जाएगी, उनकी अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया जाएगा और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

सरकार की इस कार्रवाई को आगामी दिनों में माफिया नेटवर्क पर बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और जल्द ही और नाम सार्वजनिक किए जा सकते हैं।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट