डीएम की अध्यक्षता में एनएच- 119 ए एव एनएच-319 बी समीक्षात्मक बैठक आयोजित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 22, 2025
- 45 views
रोहतास। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को आरा–सासाराम–पटना एनएच–119ए तथा कोलकाता–वाराणसी एनएच–319बी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि अर्जन, मुआवजा भुगतान, लंबित दावों तथा कार्य-प्रगति से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला पदाधिकारी ने दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के अंतर्गत प्रभावित रैयतों (भूमि स्वामियों) को शीघ्र एवं पारदर्शी मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष शिविर (कैंप) आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिविरों के माध्यम से लंबित भुगतान से संबंधित मामलों का त्वरित निपटारा किया जाए, ताकि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो।
इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि दोनों परियोजनाओं से संबंधित मध्यस्थता (Arbitration) समुचित रूप से संग्रह किया जाए, जिससे विवादित प्रकरणों का समयबद्ध समाधान संभव हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए रैयतों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने पर विशेष बल दिया।
बैठक में जिला भूमि अर्जन पदाधिकारी जफर हसन सहित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक (पीडी) एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। परियोजना निदेशक द्वारा निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्ययोजना तथा चुनौतियों से जिला प्रशासन को अवगत कराया गया।
जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं जिले के आर्थिक एवं सामाजिक विकास से सीधे जुड़ी हैं, अतः सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए समयसीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।


रिपोर्टर