PDS समीक्षा बैठक से नदारद रहने पर चैनपुर और चांद के एजीएम का वेतन स्थगित, एसडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर-- अनुमंडल कार्यालय भभुआंं में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को सुदृढ़ बनाने और राशन के समय पर उठाव को लेकर गुरुवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राशन वितरण में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाया गया। बैठक के दौरान बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर एजीएम चैनपुर, दिनेश कुमार पासवान और एजीएम चांद, पौरुष सिंह पर गाज गिरी है। एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से दोनों अधिकारियों का वेतन स्थगित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण की मांग की है। एसडीएम अमित कुमार ने सभी गोदाम प्रबंधकों और एजीएम को सख्त निर्देश दिया कि पीडीएस के तहत राशन का समय पर उठाव सुनिश्चित किया जाए ताकि लाभुकों को निर्बाध रूप से अनाज मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनाज की मात्रा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि वितरण व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी (ADSO) अयाज अहमद भी उपस्थित थे। अनुमंडल प्रशासन ने साफ किया है कि जनहित को देखते हुए पीडीएस व्यवस्था की नियमित समीक्षा जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट