शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर व्यापारी से ठगी

ट्रेडिंग मैनेजर बनकर बैंक जानकारी हासिल की, शांतिनगर पुलिस में केस दर्ज


भिवंडी। भिवंडी शहर में शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक व्यापारी से धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस स्टेशन में आशीष अवस्थी नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता इसरार अहमद इसराइल अंसारी भिवंडी के गुलजार नगर इलाके में रहते हैं और व्यापार करते हैं। आरोप है कि आशीष अवस्थी ने खुद को “शेयर मार्केट ट्रेडिंग मैनेजर” बताते हुए उनसे संपर्क किया और शेयर बाजार में निवेश पर बेहतर रिटर्न दिलाने का भरोसा दिलाया,शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने अधिक मुनाफे का झांसा देकर शिकायतकर्ता का विश्वास जीता। इसके बाद विभिन्न बहानों से उनकी निजी और बैंक से जुड़ी अहम जानकारी हासिल कर ली। आरोप है कि आरोपी ने बिना अनुमति के आर्थिक लेन-देन कर शिकायतकर्ता को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। यह कथित धोखाधड़ी 3 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7.30 बजे से 2 दिसंबर 2025 के बीच गुलजार नगर इलाके में नुरानी मस्जिद के पास घटित हुई। जब शिकायतकर्ता को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई,शातिनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक सचिन कुचेकर कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट