कथित अपहरण कर हत्या मामले में, कैमूर पुलिस ने कि 72 घंटे में सफलता हासिल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 01, 2026
- 82 views
तथाकथित अपहृत व मृत बच्चा, रोहतास जिला से सकुशल बरामद
संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)--- अनुमंडल क्षेत्र के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गांव से पड़ोसियों द्वारा अपहरण कर मारपीट व हत्या करने की आरोपों में, कैमूर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 72 घंटे में की बड़ी सफलता हासिल।
आरोप
विगत दिनों रामगढ़ गांव निवासी अनिल पासवान / पिता- गिरजा पासवान-
द्वारा अपने पुत्र अन्दाज पासवान-
की पड़ोसियों के द्वारा अपहरण कर मारपीट व हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए, मौखिक रूप (मिडिया) के साथ ही आवेदन के माध्यम से थाना प्रशासन के समक्ष रामगढ़ पंचायत के मुखिया समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज कराया गया था।
प्रशासन की तत्परता, रोहतास जिला से सकुशल बरामद
भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों रामगढ़ गांव निवासी अनिल पासवान, पिता गिरजा पासवान ने भगवानपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में उन्होंने रामगढ़ पंचायत के मुखिया समेत पांच लोगों पर बच्चों के अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और लगातार छापेमारी एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर महज 72 घंटे के भीतर रोहतास जिले से बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। बरामद बच्चे को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक पूछताछ शुरू है। मामले की सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चों के गायब होने के पीछे क्या कारण था, और इसमें किसी की संलिप्तता है या नहीं। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।


रिपोर्टर