जी एन एस यू की एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता, विकसित भारत, टीबी मुक्त भारत एवं डेंगू-मलेरिया जागरूकता पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 01, 2026
- 4 views
रोहतास।गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा दिनांक स्वच्छता अभियान, विकसित भारत, टीबी मुक्त भारत तथा डेंगू/मलेरिया जागरूकता विषयों पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था।
प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम
में प्रथम स्थान रिमझिम कुमारी फार्मेसी,
द्वितीय स्थान अर्चना कुमारी, कृषि विज्ञान संस्थान तथा तृतीय स्थान साध्वी ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन शंकुल कुमार,डॉ. धनंजय तिवारी एवं अमित रंजन ने निर्णायक के रूप में किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. डॉ. कुमार आलोक प्रताप ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
संपूर्ण कार्यक्रम एनएसएस समन्वयक वेदांत कुमार प्रजापति एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी आयुष कात्यायन की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


रिपोर्टर