जिला अधिवक्ता संघ ने दो नए अधिवक्ताओं का किया विधिवत स्वागत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 01, 2026
- 15 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर--- भभुआं जिला अधिवक्ता संघ ने शनिवार, 1 अगस्त 2026 को अरुण कुमार पाण्डेय एवं मिथिलेश कुमार सिंह ने नए अधिवक्ता के रूप में सदस्यता ग्रहण की। अरुण कुमार पाण्डेय को सदस्यता संख्या 1607 प्रदान की गई, जबकि मिथिलेश कुमार सिंह को सदस्यता संख्या 1608 आवंटित की गई।
अरुण कुमार पाण्डेय स्वर्गीय त्रिभुवन पाण्डेय के पुत्र हैं और भभुआं नगर के वार्ड संख्या 8 स्थित छावनी मोहल्ला के निवासी हैं। वहीं मिथिलेश कुमार सिंह, अवधेश बिहारी सिंह के पुत्र हैं और भभुआ नगर के वार्ड संख्या 9 के निवासी हैं। दोनों ने जिला अधिवक्ता संघ की सदस्यता प्राप्त कर विधिक सेवा के क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत की
अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं सदस्यों ने दोनों नव सदस्य अधिवक्ताओं का स्वागत किया। पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय, प्रमोद कुमार पाण्डेय, विजय कुमार, जितेंद्र सिंह, विनोद कुमार तिवारी तथा नागेंद्र पाण्डेय सहित अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल, सम्मानजनक एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने विश्वास जताया कि दोनों नए अधिवक्ता न्यायिक व्यवस्था की गरिमा बनाए रखते हुए, आम लोगों को बेहतर कानूनी सेवाएं प्रदान करेंगे। तथा अधिवक्ता संघ की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


रिपोर्टर