प्रधान सचिव ने भूमि सुधार की कार्यों की समीक्षा बैठक किया


 रोहतास। जिला मुख्यालय सभागार में सी०के० अनिल, भा०प्र०से०, प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार, रोहतास में राजस्व संबंधित कार्यो की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। 

जिसमें जिला पदाधिकारी रोहतास श्रीमती उदिता सिंह, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी पदाधिकारी श्री ललित भूशण रंजन, जिला भू अर्जन पदाधिकारी मो०जफर हसन, अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज / डिहरी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता बिक्रमगंज / सासाराम / डिहरी, सभी अंचल अधिकारी सम्मिलित हुए।

आज विभागीय कार्य की समीक्षा के क्रम में प्रधान सचिव महोदय ने सरकार के कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करते हुए ये बताया कि इन चार बिन्दुओं पर विशेष महाअभियान दिनांक 31.03.2026 तक चलाया जाना है, जो निम्नवत है:-

दाखिल-खारिज के निष्पादन।

परिमार्जन एवं परिमार्जन प्लस का कार्य दिनांक 31.12.2026 तक पूर्ण करना।

बिहार सरकार की भूमि की सुरक्षा एवं भूमि बैंक सृजन करना।

अनु० जाति / अनु० जन जाति के व्यक्तियों के संबंध में वादों में शीघ्र निर्णय लेना। 

इन चारों बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई और उपस्थित सभी राजस्व के पदाधिकारिओं द्वारा अभियान चलाकर सभी लंबित मामलों को शीघ्र नियमानुसार निष्पादित करने का निदेश दिया गया।

सरकार द्वारा भूमि सुधार जन कल्याण संवाद दिनांक 12.12.2025 से पटना जिला से शुरूआत की गई है। यह संवाद राज्य के सभी जिला में किया जायेगा एवं इनमें हल्का कर्मचारी तक के कर्मियों का जिलावार समीक्षा किया जायेगा। इसी क्रम में सभी अंचल अधिकारियों को निदेश दिया गया कि सरकार के आईटी मैनेजर, आनन्द द्वारा निर्धारित किया हुआ ईमेल आईडी आज ही सृजित करेंगे। सभी हल्का कर्मचारी को लैपटॉप प्रदान किया गया है। उन्हें जन उपयोगी बनाने के लिए सभी हल्का कर्मचारी ईमेल सृजित करेंगे। उक्त कार्य का पर्यवेक्षण भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता के द्वारा किया जाना है। भू-अर्जन के सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन करेंगे एवं संबंधित भू-धारियों को पंचाट अनुसार शीघ्र भुगतान करेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट