डिजिटल हुई पाडल्या आजना सहकारिता समिति
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 04, 2025
- 339 views
तलेंन । जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा तलेंन अंतर्गत आने वाली एक प्रमुख सहकारी संस्थाएं अब डिजिटल हो गई है। पाडल्या आजना सहकारिता समितियां डिजिटल हुई है। इस संस्थाओं में अब सभी काम ऑनलाइन प्रणाली से ही होंगे। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रमुख प्रेमसिंह बड़ौदिया ने बताया कि समितियों के ऑनलाइन होने से किसानों और ग्रामीण हितग्राहियों को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध होंगी।शाखा प्रबंधक मेहताब सिंह राजपूत ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया लागू होने के बाद किसानों को खाद-बीज वितरण, ऋण स्वीकृति, लेन-देन और अन्य सहकारी कार्य अब कंप्यूटराइ प्रणाली से होंगे।
इससे जहां किसानों को समय की बचत होगी, वहीं भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। इस कार्य के लिए पाडल्या आजना संस्था प्रबंधक जितेंद्र भारद्वाज द्वारा बताया गया पैक्स कंप्यूटराइजेशन के माध्यम से सभी काम प्रतिदिन ऑनलाइन होंगै किसानों द्वारा जमा एवं नामै की सूचना एसएमएस के जरिए किसानों तक पहुंचाई जाएगी जिससे किसानों एवं पैक्स दोनों में पारदर्शिता रहेगी इस कार्य के लिए संस्था के सभी कर्मचारी एवं डाटाऑपरेटर को उनके कड़ी मेहनत के लिए बहुत-बहुत बधाई के पात्र हैं


रिपोर्टर